हरेक का अपना नजरिया..हिजाब के विरोध में न्यूड हुईं 'सेक्रेड गेम्स' फेम एलनाज, बोलीं- हर औरत को अपने शरीर के पहनावे का अधिकार मिले

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Oct, 2022 05:28 PM

sacred games fame elnaaz norouzi went naked in protest against hijab

पिछले महीनों से ईरान में महिलाएं लगातार हिजाब आंदोलन को लेकर सड़कों पर उतरी हुई हैं। इस विवाद की आग अब न सिर्फ ईरान बल्कि पूरी दुनिया में फैल चुकी है। अब तक कई एक्ट्रेसेस इस आंदोलन के समर्थन में आ चुकी हैं। वहीं अब हाल ही में हिट सीरीज सेक्रेड गेम्स...

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले महीनों से ईरान में महिलाएं लगातार हिजाब आंदोलन को लेकर सड़कों पर उतरी हुई हैं। इस विवाद की आग अब न सिर्फ ईरान बल्कि पूरी दुनिया में फैल चुकी है। अब तक कई एक्ट्रेसेस इस आंदोलन के समर्थन में आ चुकी हैं। वहीं अब हाल ही में हिट सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड होकर इस आंदोलन का समर्थन किया है।

PunjabKesari

 

हिजाब आंदोलन को सपोर्ट करते हुए एलनाज नोरौजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक-एक करके अपने कपड़े उतारती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में एलनाज बुर्का पहुने हुए दिखती हैं। बुर्के के बाद वह लॉन्ग कुर्ता, सलवार कमीज, टॉप से लेकर स्कर्ट, बिकिनी तक उतारती हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-दुनिया में हर जगह, हर औरत को इस बात का हक होना चाहिए कि वह कब और कहां क्या पहने। किसी दूसरे इंसान को इस बात का बिल्कुल हक नहीं कि वो उसे बताये, क्या नहीं पहनना चाहिए। हर किसी का अपना नजरिया है, जिसका सम्मान होना चाहिए। प्रजातंत्र का मतलब होता है चुनने की ताकत। हर औरत को अपने शरीर के पहनावे का अधिकार मिलना चाहिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elnaaz Norouzi (@iamelnaaz)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा-यह वीडियो नग्नता को प्रमोट करने के लिए पोस्ट नहीं किया है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रही हूं। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी इस बात का सपोर्ट भी करते नजर आ रहे हैं।

 

 

बता दें, ईरान में यह विरोध महसा अमिनी की मौत के बाद से चल रहा है। ईरानी पुलिस ने महसा को 13 सितंबर को हिजाब सही तरीके से न पहनने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना पर गुस्साई ईरानी महिलाएं सड़कों पर जबरदस्त विरोध कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!